रामपुर में 48वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
रामपुर, 21 नवंबर 2025 रामपुर ब्लॉक के श्री सहदेव इंटर कॉलेज, भोंड़ा के खेल मैदान में 48वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ. गोरखनाथ पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलभावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कबड्डी मुकाबलों का निरीक्षण किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। रंगोली प्रतियोगिता की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया, जिन्हें मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर श्री अश्विनी सिंह ने खिलाड़ियों में ऊर्जा भरते हुए कहा कि खेल स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं स्टाफ ने प्रतियोगिता के संचालन में अहम योगदान दिया। ग्राम प्रधान ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम
कबड्डी प्रतियोगिता
प्राथमिक बालिका वर्ग फाइनल : न्याय पंचायत बनिडीह बनाम पृथ्वीपुर
प्राथमिक बालक वर्ग फाइनल : पृथ्वीपुर बनाम नोनारी
उच्च प्राथमिक बालक वर्ग : प्रथम स्थान – उच्च प्राथमिक विद्यालय टीम
दौड़ प्रतियोगिता
50 मीटर (बालक) : हिमांशु, अरी – प्रथम
50 मीटर (बालिका) : नैंसी – प्रथम
100 मीटर (बालिका) : नैंसी – प्रथम
100 मीटर (उ.प्रा. बालिका) : रितु – प्रथम
200 मीटर (बालक) : विजय बनवासी – प्रथम
400 मीटर (बालक) : विशाल – प्रथम
600 मीटर (बालक) : विपिन पटेल – प्रथम
कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल व्यायाम शिक्षक अमित सोनकर, टीम मैनेजर अनुराग सत्यार्थी, TPL स्पोर्ट्स टीम, ARP टीम, विभिन्न विद्यालयों के कोच तथा शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कबड्डी, खो-खो, दौड़, बैडमिंटन, वॉलीबॉल सहित कई खेलों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी ने प्रतियोगिता को सफल बनाते हुए खेल भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।
No comments
Post a Comment