जौनपुर, 13 अक्टूबर 2025 तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, जौनपुर में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं शिक्षकों की टी.एल.एम. प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया। प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग के 42 विद्यालयों तथा सीनियर वर्ग के 32 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया। वहीं टी.एल.एम. प्रदर्शनी में जनपद के राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की।
निर्णायक मंडल में डॉ. लाल साहब सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. रमेश कुमार सिंह, प्रेमचंद यादव, दुर्गेश यादव, विनय यादव, डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह एवं प्रतिमा यादव सम्मिलित रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के नवाचारों का सूक्ष्म अवलोकन कर उनकी सराहना की।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने विद्यार्थियों के नवाचारों की प्रशंसा करते हुए “विकसित भारत 2047” की दृष्टि पर प्रेरक विचार साझा किए। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने एवं लक्ष्य प्राप्ति तक मेहनत जारी रखने का संदेश दिया।
विजेता सूची
जूनियर वर्ग:
प्रथम – विजयलक्ष्मी एवं साक्षी मौर्य (तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज)
द्वितीय – प्रतीक्षा यादव एवं अंशिका यादव (राजकीय इंटर कॉलेज, पचवर)
तृतीय – रिया राव (हरगोविंद इंटर कॉलेज, जाफराबाद)
सीनियर वर्ग:
प्रथम – सोनाली वर्मा एवं शीतल विश्वकर्मा (तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज)
द्वितीय – राहुल कुमार (मां चंडी मां शोभा शिक्षण संस्थान, बीरमपुर)
तृतीय – उज्ज्वला अस्थाना (सर्वोदय इंटर कॉलेज, खुदौली)
टी.एल.एम. प्रदर्शनी विषयवार विजेता:
हिंदी – आकांक्षा सिंह (राजकीय विद्यालय, मैनुद्दीनपुर)
अंग्रेजी – नीलू गुप्ता (राजकीय विद्यालय, सरायखानी)
गणित – मनोज कुमार (राजकीय विद्यालय, हरईपुर)
भौतिक विज्ञान – विनोद यादव (राजकीय विद्यालय, सवायन)
रसायन विज्ञान – सुभद्रा कुमारी (राष्ट्रीय विद्यालय, रामनगर)
जीव विज्ञान – अंजली वाला (राजकीय विद्यालय, उत्तरगांवा)
सामाजिक विज्ञान – निधि सिंह (राजकीय विद्यालय, परियावा)
जिला समन्वयक डॉ. राजन सिंह ने बताया कि सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी 14 अक्टूबर को मंडल स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. राजन सिंह (जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा माध्यमिक), नीतिश सिंह, अंबर सिंह, दिनेश सिंह सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
No comments
Post a Comment