मेडिकल कॉलेज जौनपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

मेडिकल कॉलेज जौनपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
जौनपुर, 30 सितम्बर 2025। मेडिकल कॉलेज जौनपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत साइकेट्री विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. पूजा पाठक व विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद वर्मा के निर्देशन में हुआ।
डॉ. विनोद वर्मा ने बताया कि देश में लगभग 12–13 प्रतिशत लोग मानसिक बीमारियों से पीड़ित हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं। हार्मोनल बदलाव, सामाजिक व पारिवारिक कलह इसके प्रमुख कारण हैं। तनाव, घरेलू हिंसा, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, आत्म-संकोच जैसी समस्याएं महिलाओं में मानसिक रोग बढ़ाती हैं।
सहायक आचार्य डॉ. राहुल सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य सुधार के उपाय बताते हुए कहा कि पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, व्यायाम और अपनी भावनाओं को साझा करना बेहद जरूरी है। गंभीर स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
सीनियर रेजिडेंट डॉ. ईशदत्त ने मानसिक रोगों के लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लगातार उदासी, घबराहट, नींद न आना और आत्महत्या के विचार इसके संकेत हो सकते हैं।
डॉ. पूजा पाठक ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को भी मानसिक बीमारियों का कारण बताया।


No comments

Post a Comment

Home