मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के मैदान पर गूंजा खिलाड़ियों का उत्साह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे मुख्य अतिथि

वीबीएसपीयू अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आज मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की अध्यक्षता में हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह उपस्थित रहे।

खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद पहला मुकाबला मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज और राजा श्रीकृष्ण पीजी कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें मोहम्मद हसन ने 34-25 से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में राम मनोहर लोहिया गाजीपुर ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय को 40-13 से हराया। तीसरे मैच में टीडी कॉलेज जौनपुर ने पीजी कॉलेज गाजीपुर को 26-13 से पराजित किया, वहीं चौथे मुकाबले में मडियाहू पीजी कॉलेज ने गुलाबी देवी को 35-08 से मात दी।

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि “खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह अनुशासन, सहयोग और व्यक्तित्व विकास का माध्यम हैं।”
मुख्य अतिथि धनंजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं और ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।”

कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। इस अवसर पर साजन सिंह, नवीन सिंह, डॉ. जीवन यादव, आर.पी. सिंह, रविचंद्रन यादव, राजेश सिंह, मोहम्मद शफीक किरमानी, गुलाब, शाहिद, अलीम सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home