मूर्ति विसर्जन स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जौनपुर 24 सितम्बर, 2025  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत सद्भावना पुल के निकट बनाए गए विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को मूर्ति विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए वाहनों का रूट चार्ट पूर्व निर्धारित रहे।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि विसर्जन के समय लाउडस्पीकर की ध्वनि नियंत्रित रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल किट, गोताखोर, नाव आदि की पूरी तैयारी हो।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home