सूचना विभाग द्वारा लगाई गयी छायाचित्र व पुस्तक प्रदर्शनी

मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ‘‘कहानी भारत मॉ के सच्चे सपूत की’’ छायाचित्र व पुस्तक प्रदर्शनी का फीता काटकर मा0 राज्यमंत्री जी ने किया शुभारम्भ

*सूचना विभाग द्वारा लगाई गयी छायाचित्र व पुस्तक प्रदर्शनी*

*मा0 प्रधानमंत्री जी के विजन विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की दिशा में अग्रसर है देश- मा0 राज्यमंत्रीजी*

जौनपुर 18 सितम्बर, 2025  एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार, मॉ भारतीय के अनन्य साधक, भारतीय जन आकांक्षाओं के प्रतिबिंब, विश्व नेता, भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसके क्रम में आज सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लखनऊ द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लगाये गये मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ‘‘कहानी भारत मॉ के सच्चे सपूत की’’ विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं डिजिटल भारत की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र व पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहित अन्य की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। यह प्रदर्शनी 02 अक्टूबर 2025 तक आमजनमानस के अवलोकन हेतु लगी रहेगी।  

           इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, आमजनमानस द्वारा सूचना विभाग के द्वारा लगाये गये छायाचित्र व पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।     
       
               मा0 राज्यमंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाएं संचालित हैं, हमारा देश समृद्ध हो रहा है तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने सभी से अपील किया कि 2047 में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना सुझाव अवश्य दें।

             मा0 राज्यसभा सांसद ने मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यो पर प्रकाश डालते हुए उनके कुशल नेतृत्व क्षमता की सराहना किया।  

           मा0 जिलाध्यक्ष ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। आप सभी इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा देश के विकास हेतु अपने-अपने सुझाव देकर देश के विकास में भागीदार बने।  

          जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अपील किया कि वे प्रदर्शनी का अवलोकन करे तथा क्यूआर कोड स्कैनकर अपने सुझाव दे जिससे 2047 में विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सके।  

         इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 अरुण यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह, अवनीश यादव, सुमित सिंह, सुशील मौर्य सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home