विश्व मांगल्य सभा ने भारत रत्न लता मंगेशकर की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प
जौनपुर। विश्व मांगल्य सभा की मातृशक्तियों द्वारा 21 सितंबर को पितृपक्ष पितृविसर्जन के अवसर पर नगर के वाजिदपुर तिराहे पर स्थित भारत की स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर मातृशक्तियों ने लता दीदी के राष्ट्र एवं संगीत जगत में योगदान को याद करते हुए कहा कि वे केवल सुर साम्राज्ञी ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। उनके गीत आज भी हर दिल में भावनाओं का संचार करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने राष्ट्र की महान विभूतियों को नमन करते हुए उनकी प्रेरणादायी शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
No comments
Post a Comment