विश्वकर्मा दिवस पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी एवं स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को ऋण व टूलकिट वितरित

विश्वकर्मा दिवस पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी एवं स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को ऋण व टूलकिट वितरित
जौनपुर, 17 सितम्बर 2025 । विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश स्तर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री जी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूलकिट एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी तथा युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया।
जनपद जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा (मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत विभाग) ने की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने प्रभारी मंत्री जी का ओडीओपी उत्पाद ‘दरी’, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

लाभार्थियों को मिला लाभ

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड की संध्या सिंह, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, काजल, ललिता देवी, अंजली शर्मा एवं बबिता मौर्या को चेक व सिलाई मशीन प्रदान की गई।

कुल 180 लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत आशीष सोनकर एवं जय प्रकाश को ₹5.00-5.00 लाख का ऋण दिया गया।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अमित रत्न यादव को ₹5.00 लाख का ऋण वितरित किया गया।


प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि “सरकार पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। इससे न केवल आजीविका बढ़ेगी बल्कि रोजगार सृजन भी होगा।”

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने भगवान विश्वकर्मा जी को नमन करते हुए कहा कि “शासन परंपरागत व्यवसायों को बढ़ावा देने का सतत प्रयास कर रहा है, जिससे हमारी संस्कृति भी संरक्षित रहेगी।”

कार्यक्रम में मा0 विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग जयप्रकाश, सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।


No comments

Post a Comment

Home