देश के राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर बच्चों को पढ़ाएंगी प्रीति श्रीवास्तव
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2025-26 हेतु पी एम ई विद्या कार्यक्रम के अन्तर्गत डीटीएच टीवी चैनलों के प्रसारण के लिए शैक्षिक वीडियो सामग्री अर्थात डिजिटल कंटेंट का विकास किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में वीडियो निर्माण हेतु संपूर्ण उत्तर प्रदेश से योग्य और प्रतिभाशाली शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है इसका कार्यशाला में वीडियोशूट हेतु जौनपुर से कंपोजिट विद्यालय रन्नो बक्शा की राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव का चयन हुआ है ।
गौरतलब है कि अपनी प्रतिभा के बल पर राज्य पुरस्कृत शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव ने देश और प्रदेश स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं और जनपद जौनपुर का मस्तक ऊंचा किया है
No comments
Post a Comment