आकांक्षा हाट/संपूर्णता अभियान का समापन समारोह संपन्न

आकांक्षा हाट/संपूर्णता अभियान का समापन समारोह संपन्न
जनपद के विकास खंडों के लिए नीति आयोग के दिशा-निर्देशों पर आधारित अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण
जौनपुर, 02 अगस्त 2025। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार को आकांक्षा हाट/संपूर्णता अभियान का भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ। यह अभियान 28 जुलाई 2025 से 02 अगस्त 2025 तक सफलता के साथ संचालित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित आकांक्षा हाट में विभिन्न विभागों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जो दर्शकों को खूब पसंद आईं। साथ ही, जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा जनपद जौनपुर के रामपुर एवं मछलीशहर विकास खंडों को आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में चयनित किया गया है। इन क्षेत्रों में निर्धारित 40 सूचकांकों (इंडिकेटर) में से 6 इंडिकेटरों को संतृप्त करने हेतु जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक विशेष संपूर्णता अभियान चलाया गया, जिसकी यह उपलब्धिपूर्ण समाप्ति रही।

समारोह के अंत में परियोजना निदेशक श्री के. के. पांडे ने सभी आगंतुकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया।

कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home