स्कूल चलो अभियान, स्वच्छता व पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

स्कूल चलो अभियान, स्वच्छता व पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जौनपुर, 14 जुलाई 2025 – जलालपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय ओइना में ब्लॉक स्तरीय "स्कूल चलो अभियान" रैली व नामांकन मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया।

इस मौके पर बीएसए ने कहा कि “स्कूल चलो अभियान, स्वच्छता एवं पौधारोपण—ये तीनों ही शिक्षा, समाज और पर्यावरण से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू हैं।” उन्होंने सभी शिक्षक और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और नामांकन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें।

रैली में छात्र-छात्राएं “हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा” और “हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है” जैसे नारे लगाते हुए गांव-गांव पहुंचे। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही, बीएसए व अन्य अधिकारियों ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।

बीएसए ने नए नामांकित बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शिक्षण सामग्री भी वितरित की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर श्री राजेश कुमार सिंह को निपुण असेसमेंट में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापक व नोडल संकुल शोभनाथ यादव ने सभी आगंतुकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को न केवल शिक्षा के महत्व से जोड़ते हैं, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति भी जागरूक करते हैं।

उपस्थित प्रमुख लोग:
बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी, प्रधानाध्यापक प्रेमचन्द, शिक्षक प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह, गिरीश कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, कमलेश सिंह, अशोक यादव, योगेश कुमार, मुहम्मद इमरान, विधाता यादव, अनुराधा, सुषमा सिंह, पूजा राणा, मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी, प्रियंका सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनीषी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

No comments

Post a Comment

Home