पेड़ है तो जीवन है, अपने आस पास अवश्य लगाएं पौधा

मा0 सदस्य विधान परिषद ने "एक पेड़ मां के नाम" लगाने की, की अपील

 पौधे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाते है..पूर्व सांसद

जौनपुर 11 जुलाई, 2025 - वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम वर्ष 2025 के अवसर पर मा. विधान परिषद सदस्य जौनपुर श्री बृजेश सिंह (प्रिन्सू) एवं पूर्व सांसद श्री धनन्जय सिंह के द्वारा जिला उद्यान अधिकारी, डॉ. सीमा सिंह राणा की उपस्थिति में लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत "एक पेड़ मां के नाम" रोपण किया गया,
मा.विधान परिषद सदस्य श्री प्रिन्सू सिह ने वृहद वृक्षारोपण के शुभ अवसर पर लोगो द्वारा एक पेड़ माँ के नाम रोपित करने का आह्वान किया, तपश्चात जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में उपस्थित सभी कार्मिको बागवानों एवं कृषको से सरकार द्वारा जनपद में चलाई जा रही योजनाओ पर विस्तृत चर्चा भी की।
              इस अवसर पर मा. पूर्व सांसद श्री धनंन्जय सिह द्वारा उपस्थित लोगो को देश को हरा-भरा करने एवं प्रदूषण मुक्त करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आ‌ह्वान किया गया।
                 जिला उद्यान अधिकारी डा० सीमा सिंह राणा ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी नागरिको से अपनी आस पास अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया।
                इस अवसर पर उद्यान विभाग के कार्मिको एवं पार्क में उपस्थित भ्रमणार्थियों एवं आमजनो द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया, उपस्थिति लोगो को जिला उद्यान अधिकारी द्वारा पुनः अवगत कराया गया की राजकीय पौधशाला पालीटेक्निक एवं राजकीय पौधशाला बक्शा में किसी कार्य दिवस में वृक्षारोपण हेतु निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

No comments

Post a Comment

Home