जौनपुर में भव्य योगासन प्रतियोगिता संपन्न, तीन सौ से अधिक बच्चों ने लिया भाग

जौनपुर में भव्य योगासन प्रतियोगिता संपन्न, तीन सौ से अधिक बच्चों ने लिया भाग
योग से युवा बनेंगे स्वस्थ, नशा से दूर - मंत्री गिरीश चंद्र यादव

जौनपुर। शहर के मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज के सभागार में मीरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन के तत्वावधान में तृतीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, योगा फेडरेशन जौनपुर की अध्यक्ष रजनी साहू, संरक्षक रामजी साहू, सहकार भारती के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, डॉली गुप्ता, मधु गुप्ता शामिल रहे।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा, "योग से युवा स्वस्थ रहेंगे और नशे से दूर रहेंगे। स्वस्थ युवा ही देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सरकार ने योग को खेल से भी जोड़ने का प्रयास किया है, जिससे जौनपुर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बन सके।"

एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को लेकर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग सभी को अपनाना चाहिए। वहीं समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने शिव तांडव मंत्र का उच्चारण करते हुए योग को मन और शरीर के लिए आवश्यक बताया।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता:

8-10 आयु वर्ग (बालिकाएं):

प्रथम: राधिका गिरी

द्वितीय: अनन्या निषाद, साक्षी सिंह, आरोही मौर्य

तृतीय: यशिका मौर्य, अदिति वर्मा, वेदिका


8-10 आयु वर्ग (बालक):

प्रथम: करुणा निदान

द्वितीय: आयुष्मान साहू, शौर्या सिंह, दिव्यांश सिंह

तृतीय: उमंग, वृहद गुप्ता, शिवांश यादव



(अन्य आयु वर्गों के विजेताओं की विस्तृत सूची उपलब्ध है)

आर्टिस्टिक सिंगल, पेयर, ग्रुप और फ्री फ्लो कैटेगरी में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें ऋषि योग संस्थान, मां दुर्गा स्कूल, शिया कॉलेज, लर्नर्स, नेहरू बालोद्यान आदि स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया तथा आयोजन को सफल बनाने में रचित साहू, तनिष्का साहू, अनुष्का साहू, आकाश सिंह, राहुल सिंह, ऋषि साहू, रितमिक साहू आदि का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की महासचिव डॉली गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक इंदिरा जायसवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

No comments

Post a Comment

Home