शुभम कसौधन बने कसौधन समाज जौनपुर के नवीन अध्यक्ष

शुभम कसौधन बने कसौधन समाज जौनपुर के नवीन अध्यक्ष

हवन, पूजा और वृक्षारोपण के साथ संपन्न हुआ गरिमामयी आयोजन
जौनपुर, 13 जुलाई 2025: कसौधन वैश्य समाज, जौनपुर द्वारा आज एक भव्य एवं संस्कारित समारोह में श्री शुभम कसौधन को समाज का नवीन अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण, हवन एवं पूजन से हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, संरक्षक मंडल व आमंत्रित गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

हवन उपरांत हुए अध्यक्षीय स्वागत समारोह में संरक्षक मंडल एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार कसौधन द्वारा नव अध्यक्ष शुभम कसौधन का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि से खुशी प्रकट की।

इस अवसर पर समाज के अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
संरक्षकगण: श्री उमेश चंद्र, श्री जगदीश, डॉ. श्रीराम, श्री मनन, श्री विनय, श्री विजय, श्री ओमप्रकाश व श्री दिनेश।
पूर्व अध्यक्ष: श्री शम्मी एवं श्री रविप्रकाश।
अन्य अतिथि: श्री मनीष (मेडिकोणा), श्री मुरार, श्री प्रह्लाद, श्री मुदित, श्री राजकुमार, आर्य समाज अध्यक्ष श्री देवेंद्र नाथ व श्री अमित जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार कसौधन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

> "कसौधन समाज की एकता व समर्पण ही इसकी असली शक्ति है। मुझे विश्वास है कि शुभम जी के नेतृत्व में समाज नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।"




No comments

Post a Comment

Home