जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में सम्पन्न
नवाचारों की धारा में बहे प्रतिभा के मोती, 10% प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित
जौनपुर, 23 जुलाई 2025 तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, जौनपुर के मार्कण्डेय सिंह सभागार में आज जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड - मानक योजना के अंतर्गत नवोन्मेष प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रदर्शनी में वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान और नवाचार पर आधारित कुल 131 प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए गए, जिनमें जौनपुर व भदोही जनपदों के विद्यार्थी शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मंच पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, एडी बेसिक वाराणसी मंडल उमेश शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने किया, जबकि छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भावमय बना दिया।
प्रतिभाएं जो बनीं आकर्षण का केंद्र
प्रदर्शनी में प्रस्तुत इलेक्ट्रिक रोलिंग बोर्ड, स्मार्ट फायर रोबोट, ऑटोमेटिक वेस्ट सेग्रीगेशन मशीन, सोलर फर्टिलाइज़र स्प्रेइंग मशीन एवं स्टिक कम चेयर जैसे नवाचार निर्णायकों एवं दर्शकों का ध्यान खींचते रहे। विशेषज्ञों की टीम ने प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया, जिनमें भारत सरकार के विशेषज्ञ इंजीनियर सुभदीप बनर्जी और शुभांकर नस्कर, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रोफेसर संदीप सिंह, डॉ. विक्रांत भतेज, प्रो. मनोज सिंह, डॉ. प्रेमचंद, डॉ. विष्णु मौर्य व अन्य शामिल रहे।
पुरस्कार विजेता एवं चयनित प्रतिभागी
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुल 10% प्रतिभागियों का चयन किया गया।
चयनित छात्र – जौनपुर से:
दीपिका मौर्य, मयंक मिश्रा, दिव्यांश सिंह, श्रेयांश अग्रहरि, स्नेहा गुप्ता, कुमकुम सरोज, प्रिंस कुमार शुक्ला
भदोही से: विपिन कुमार मौर्य, सागर चौहान, कृष्ण यादव, मुस्कान बानो, अमन गौतम
जूनियर वर्ग:
प्रथम: कुमकुम सरोज
द्वितीय: मुस्कान बानो
तृतीय: अमन गौतम
सीनियर वर्ग:
प्रथम: प्रिंस कुमार शुक्ल
द्वितीय: श्रेयांश अग्रहरि
तृतीय: कृष्ण यादव
दोनों वर्गों में पाँच-पाँच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं को क्रमश: ₹4000, ₹3000 व ₹2000 तथा सांत्वना पुरस्कार स्वरूप ₹500 की धनराशि प्रदान की गई।
प्रशंसा और प्रेरणा
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं। विज्ञान विषय की एसआरजी श्रीमती आदर्श वर्मा ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। मंच संचालन डॉ. विपनेश श्रीवास्तव एवं सुनील सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजन सिंह, शिक्षक राकेश कुमार, एवं इंस्पायर टीम के सदस्य नीतीश सिंह, सौरभ ओझा, अंजली बाला, सुभद्रा कुमारी, अनीता रत्ना का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर जौनपुर व भदोही जनपदों के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment