अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने टापर शिवांगी को किया सम्मानित

धर्मापुर, जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश संयोजक लालजी यादव के दिशा निर्देश पर स्थानीय ब्लॉक के पिंडरा गांव निवासी शिवांगी यादव ने जो बीएड प्रवेश परीक्षा में उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करके परिवार सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया, की उपलब्धि पर यादव महासभा के वरिष्ठ संरक्षक जियाराम यादव अध्यापक एवं विशिष्ट सदस्य ग्राम प्रधान धर्मापुर जयहिन्द यादवव और गौरव यादव ने बुकें, स्मृति चिन्ह व श्रीकृष्ण पट्टिका देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मापुर जयहिन्द यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा है। उन्होंने शिवांगी को भविष्य में इसी तरह मेहनत और सफलता की कामना किया। वरिष्ठ संरक्षक सदस्य जियाराम यादव ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है। पूरा क्षेत्र शिवांगी को इस सफलता के लिए बधाई दे रहा है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में वह एक बड़ा मुकाम हासिल करेंगी। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष शिव सहाय यादव, जिला ऑडिटर जनार्दन यादव, विशिष्ट सदस्य नरेन्द्र यादव प्रधान, जिला सचिव रंग बहादुर यादव, जिला सचिव शिवधनी यादव, जिला सचिव महेन्द्र प्रताप यादव, धर्मापुर ब्लॉक अध्यक्ष तेज बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home