निर्माण कार्य के दौरान मृत श्रमिक के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

निर्माण कार्य के दौरान मृत श्रमिक के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मृतक की पत्नी को सौंपा 5.25 लाख रुपये का प्रमाण पत्र
जौनपुर, 29 जून 2025 — उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव आज जनपद के धरनीधर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में निर्माण कार्य के दौरान जान गंवाने वाले श्रमिक रामबिशुन मौर्या के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

श्री यादव ने रामबिशुन मौर्या की पत्नी हीरामनी देवी को निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत ₹5,25,000 (पांच लाख पच्चीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र सौंपा। यह धनराशि सीधे मृतक के परिजनों के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है।

गौरतलब है कि रामबिशुन मौर्या की कुछ दिन पूर्व अहियापुर में निर्माण कार्य के दौरान छत से गिर जाने के कारण दुखद मृत्यु हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री स्वयं मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उसी समय उन्हें जानकारी मिली कि मृतक के पास श्रमिक कार्ड भी है। तत्क्षण उन्होंने श्रम आयुक्त को फोन कर योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

आज उसी पहल का परिणाम रहा कि श्री यादव ने स्वयं उपस्थित होकर सहायता राशि का प्रमाण पत्र परिजनों को सौंपा और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ है।

इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त श्री देवव्रत यादव, प्रतिनिधि अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, राजेश मौर्या, जितेंद्र सिंह तथा धर्मेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home