केराकत पुलिस ने बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी को दबोचा
केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के दिशा–निर्देश में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर धारा 305/317(2) बीएनएस का अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त बहादुर पुत्र स्व. रामफेर निवासी डेडुवाना थाना केराकत को सेनापुर नहर पुलिया से पुलिस गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के सामान के बिक्री से बचा शेष 2250 रुपया बरामद किया। इसके बाद गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय, उ.नि. द्वारिकानाथ यादव, हे.का. अमरजीत यादव, का. रामाशीष शामिल रहे।
No comments
Post a Comment