समर कैंप में बच्चों ने दिखाया उत्साह, नगर शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

समर कैंप में बच्चों ने दिखाया उत्साह, नगर शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
 (सोहराब अंसारी)
दिनांक: 28 मई 2025
आज दिनांक 28 मई 2025 को कंपोजिट विद्यालय मखदूम शाह अडन तथा कंपोजिट विद्यालय ईसापुर में समर कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी श्री नीरज श्रीवास्तव द्वारा दोनों विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री नीरज श्रीवास्तव ने बच्चों से बातचीत करते हुए पूछा कि क्या उन्हें समर कैंप में आनंद आ रहा है और क्या वे चाहते हैं कि यह कार्यक्रम अगली बार भी आयोजित किया जाए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ जवाब दिया कि समर कैंप बहुत अच्छा लग रहा है और वे चाहते हैं कि इसे फिर से चलाया जाए।

कंपोजिट विद्यालय मखदूम शाह अडन में इस कार्यक्रम के दौरान अनुदेशक श्रीमती रेनू यादव, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव तथा शिक्षा मित्र श्री धीरज शर्मा उपस्थित रहे।
वहीं, कंपोजिट विद्यालय ईसापुर में शिक्षा मित्र श्रीमती शैल प्रजापति की उपस्थिति रही।

समर कैंप के माध्यम से बच्चों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला, जिससे उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। बच्चों ने कला, खेल, और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

नगर शिक्षा अधिकारी ने दोनों विद्यालयों की व्यवस्था और समर कैंप के आयोजन की सराहना की तथा आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


No comments

Post a Comment

Home