जौनपुर में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न


जौनपुर, 29 मई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में परिषदीय विद्यालयों में संचालित शैक्षिक योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद जौनपुर के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयकगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा जिले के समस्त विकास खंडों में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इनमें निर्माण कार्यों की प्रगति, यू-डायस प्लस फीडिंग, समेकित शिक्षा अभियान, बालिका शिक्षा, डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) तथा प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत संचालित पीएम पोषण योजना प्रमुख रूप से शामिल रहीं। डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रत्येक योजना की विकास खंडवार स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि इन योजनाओं का लाभ छात्रों तक पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ पहुंचे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, अतः इनका सुचारु संचालन ही विभाग की प्राथमिकता है। बैठक सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें योजनाओं की जमीनी हकीकत और आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

No comments

Post a Comment

Home