पढ़ेगा भारत बढ़ेगा भारत"एक सराहनीय प्रयास

जौनपुर:26 जनवरी 2025 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैनिपुर विकास खंड करंजाकला जनपद जौनपुर में गणतंत्र दिवस बड़े ही जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दिन को बड़े ही शानदार तरीके से मनाया जाता है क्योंकि आज के ही दिन भारत देश का संविधान लागू किया गया था।पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैनिपुर में 26 जनवरी को बेगमगंज वार्ड के सभासद और मुलायम युद्ध ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव गप्पू मौर्या की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और विभिन्न कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गए।इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी वितरित किये गए।सभासद गप्पू मौर्या द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करने और उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफलता प्राप्त करने पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।उन्हें साइकिल वितरित किया गया।प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए थे जो छात्र स्तर के अनुसार थे।प्रतियोगिता में कक्षा 6 से दिव्यांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया।पुरस्कार स्वरूप दिव्यांशु, श्रेया बिंद व अंकित सेठ को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। सभासद गप्पू मौर्या ने इस अवसर पर यह घोषणा भी की कि जो बच्चे मेहनत से पढ़ेंगे उनके 1 वर्ष का पढ़ाई का सारा खर्च वह स्वयं उठाएंगे।इस प्रकार पांच बच्चों का जो मेहनत से पढ़ेंगे इस लाभ से लाभान्वित होंगे।कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार छात्र- अभिभावक व अन्य उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home