जौनपुर 28 जनवरी, 2025- सभी वर्गो के पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में काफी संख्या में आवेदन पत्र विद्यालय स्तर पर लम्बित होने के कारण इन आवेदन पत्रों को तीव्र गति से विद्यालय स्तर से अग्रसारित किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में 27 जनवरी 2025 को विकास भवन सभागार में बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समिति के मा0 सदस्यों के समक्ष छात्रवृत्ति के लम्बित आवेदन पत्रो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उक्त बैठक में यह तथ्य संज्ञान में आया कि पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं का पूर्वदशम् छात्रवृत्ति 9-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति 11-12 का डाटा विद्यालय स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2025 थी उक्त तिथि के उपरान्त अभी भी विद्यालय स्तर पर पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (09-10) कुल-3478 डाटा एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (11-12) कुल-3380 डाटा लम्बित है। उक्त के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि विद्यालय स्तर से पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (09-10) कुल-3478 डाटा, दशमोत्तर छात्रवृत्ति (11-12) कुल-3380 किन कारणो से अभी विद्यालय स्तर पर लम्बित है। उक्त के सम्बन्ध में सभी विद्यालयों से स्पष्टीकरण प्राप्त करें और यदि किसी पात्र छात्र/छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन पत्र अग्रसारित नही किया गया है इस हेतु विद्यालय का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाये। दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति कुल-17933 डाटा को सम्बन्धित शैक्षणिक संस्थान से समन्वय स्थापित कर विश्वविद्यालय/एफिलेटिंग एजेंसी/जिला विद्यालय निरीक्षक निर्धारित समय-सारणी 03 फरवरी 2025 के पूर्व तक अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से 112 विद्यालय का प्रोफाइल लॉक किया जाना अभी शेष है।
उक्त के सम्बन्ध में जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्यालयों का प्रोफाइल लॉक करने की कार्यवाही तीन दिवस में अनिवार्य रूप से कर लिया जाये। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समिति के मा0 सदस्यों के समक्ष छात्रवृत्ति के लम्बित आवेदन पत्रो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का डाटा विद्यालय स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि दिनांक 25 जनवरी 2025 थी उक्त तिथि के उपरान्त अभी भी विद्यालय स्तर पर पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (09-10) कुल-714 डाटा एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूति कुल-2870 डाटा लम्बित है। उक्त के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा विश्वविद्यालय/जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि विद्यालय स्तर से पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (09-10) कुल-714 डाटा, दशमोत्तर छात्रवृत्ति /शुल्क प्रतिपूति कुल-2870 डाटा किन कारणो से अभी विद्यालय स्तर पर लम्बित है। उक्त के सम्बन्ध में सभी विद्यालयों से स्पष्टीकरण प्राप्त करें और यदि किसी पात्र छात्र/छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन पत्र अग्रसारित नही किया गया है इस हेतु विद्यालय का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाये। पूर्वदशम् छात्रवृत्ति 9-10, का डाटा विद्यालय स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 थी उक्त तिथि के उपरान्त अभी भी विद्यालय स्तर पर पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (09-10) कुल-2322 डाटा लम्बित है। उक्त के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकरी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि विद्यालय स्तर से पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (09-10) कुल-2322 डाटा किन कारणो से अभी विद्यालय स्तर पर लम्बित है, उक्त के सम्बन्ध में सभी विद्यालयों से स्पष्टीकरण प्राप्त करें और यदि किसी पात्र छात्र/छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन पत्र अग्रसारित नही किया गया है इस हेतु विद्यालय का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाये एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति कुल-12097 डाटा को सम्बन्धित शैक्षणिक संस्थान से समन्वय स्थापित कर विश्व विद्यालय/एफिलेटिंग एजेंसी/जिला विद्यालय निरीक्षक निर्धारित समय-सारणी दशमोत्तर छात्रवृत्ति की दिनांक 31 मार्च 2025 के पूर्व तक अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समिति के मा0 सदस्यों के समक्ष छात्रवृत्ति के लम्बित आवेदन पत्रो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का डाटा विद्यालय स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि दिनांक 25 जनवरी 2025 थी उक्त तिथि के उपरान्त अभी भी विद्यालय स्तर पर पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (09-10) कुल-378 डाटा एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूति कुल-1055 डाटा लम्बित है। उक्त के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विश्वविद्यालय/जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि विद्यालय स्तर से पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (09-10) कुल-378 डाटा, दशमोत्तर छात्रवृत्ति /शुल्क प्रतिपूति कुल-1055 डाटा किन कारणो से अभी विद्यालय स्तर पर लम्बित है। उक्त के सम्बन्ध में सभी विद्यालयों से स्पष्टीकरण प्राप्त करें और यदि किसी पात्र छात्र/छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन पत्र अग्रसारित नही किया गया है इस हेतु विद्यालय का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाये।
No comments
Post a Comment