निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मिली अनियमितता से बीएसए हुये नाराज,माँगा स्पष्टीकरण

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मिली अनियमितता से बीएसए हुये नाराज,माँगा स्पष्टीकरण
सोहराब अंसारी)
जौनपुर। शासन की मंशानुरूप बेसिक शिक्षा विभाग में गुणवत्ता संवर्धन एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने आज 26/12/24, वृहस्पतिवार को विकास खण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय पदुमपुर का पूर्वान्ह् 09ः00 बजे निरीक्षण किया। विद्यालय में उपस्थित छात्रों के साथ प्रार्थना सभा में प्रतिभाग किया। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक श्री दिवाकर सिंह, श्री दिनेश एवं शिक्षामित्र श्रीमती सीमा देवी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। तत्पश्चात विकास खण्ड करंजाकला के कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर का पूर्वान्ह 09ः20 बजे निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक श्रीमती अल्का श्रीवास्तव, शुभम मौर्य एवं शिक्षामित्र कृपाशंकर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण की अगली कड़ी में विकास खण्ड करंजाकला के कम्पोजिट विद्यालय हैदरपुर का पूर्वान्ह् 10ः00 बजे निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय अतरौरा का पूर्वान्ह् 10ः55 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित पाये गये। विद्यालय में मध्यान्ह् भोजन हेतु खाद्य सामग्री मानक के विपरीत पाया गया तथा प्रत्येक गुरुवार को वितरित होने वाले अतिरिक्त खाद्य सामग्री यथा-मूगंफली की चिक्की, चना इत्यादि का वितरण नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापक श्री रत्नाकर यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय पकड़ी का पूर्वान्ह् 11ः30 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित पाये गये। मध्यान्ह् भोजन चूल्हे पर बनता पाया गया जबकि विद्यालय पर एलपीजी कनेक्शन है। मध्यान्ह् भोजन बनाने के लिए बर्तन क्रय करने हेतु धनराशि 20000/ के सापेक्ष सामग्री उपलब्ध नहीं पायी गयी। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि सामग्री घर पर रखी गयी है। रसोई घर में मसाले व अन्य सामग्री रखने हेतु कंटेनर नहीं पाया गया। खेलकूद सामग्री क्रय नहीं की गयी थी। शौचालय गन्दा पाया गया तथा पाइप रखी गयी। विद्यालय में व्याप्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय गोधना को दोपहर 12ः30 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मध्यान्ह् भोजन ग्रहण करने हेतु विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे तीतर-बीतर होकर भोजन ग्रहण कर रहे थे, कुछ बच्चे रसोई घर में रोटी लेने हेतु धक्का-मुक्की कर रहे थे समस्त स्टाफ कक्षा-कक्ष में बैठे हुए थे। जिसके कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने समस्त स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को बरामदे में पंक्तिबद्व बैठाकर भोजन कराया। विद्यालय में व्याप्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक श्री अखिलेश चन्द्र यादव सहित समस्त अध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, तथा सभी को निर्देशित किया गया कि सभी समय से विद्यालय उपस्थित होकर पठन-पाठन करने हेतु कहा गया।

No comments

Post a Comment

Home