जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को जौनपुर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ ‘समता, समानता एवं ज्ञान दिवस’ के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में हुआ।
इससे पूर्व प्रातः 10 बजे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाजन अंबेडकर तिराहा स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ‘बाबासाहब अमर रहें’, ‘जय भीम’ और ‘बाबा तेरा मिशन अधूरा, पीडीए समाज करेगा पूरा’ जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
इसके बाद जिला कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को समता, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया तथा विशेष रूप से शोषित एवं वंचित वर्ग को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि आज भी बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान सामाजिक न्याय की आधारशिला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में पीडीए समाज बाबा साहब के विचारों पर चलकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगा।
विचार गोष्ठी को पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, दीपचंद राम, श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, राकेश अहीर, अनवारूल हक गुड्डू, ऊषा जायसवाल, डॉ. शबनम नाज़, मालती निषाद और यादवेंद्र यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में लालचंद यादव, शकील अहमद, सैय्यद आरिफ, वीरेंद्र यादव, गुलाब यादव, अजय मौर्य, शकील मंसूरी, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, दीपक विश्वकर्मा, अफरोज़ हुसैनी, फिरोज़ अहमद पप्पू, अनुज दुबे, अशफाक मंसूरी, अलमास सिद्दीकी, पूनम यादव, पिंकी साहू, सुशीला यादव, सुशील श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सोनकर, चंद्रशेखर यादव, आसिफ शाह, मुकेश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
अंत में सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संदहां निवासी सपा सेक्टर प्रभारी राजबहादुर यादव के करंट लगने से हुए आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
No comments
Post a Comment