न्यायमूर्ति नरेन्द्र जौहरी का जौनपुर आगमन 3 जनवरी को

न्यायमूर्ति नरेन्द्र जौहरी का जौनपुर आगमन 3 जनवरी को
जौनपुर। न्यायमूर्ति नरेन्द्र जौहरी का जनपद आगमन 3 जनवरी 2025 को हो रहा है। वह लखनऊ से जौनपुर आयेंगे और दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव संतोषी बाबू की पुण्यतिथि पर आयोजित सेमिनार त्वरित न्याय में न्याय पालिका, कार्यपालिका, विधायिका एवं अधिवक्ता की भूमिका सेमिनार में भाग लेंगे। उक्त आशय की जानकारी अधिवक्ता संघ जौनपुर के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, मंत्री रण बहादुर यादव, कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने संयुक्त रूप से दी है।

No comments

Post a Comment

Home