लायंस क्लब क्षितिज ने लगाया रोडवेज परिसर में आरओ वाटर कूलर


लायंस क्लब क्षितिज ने लगाया रोडवेज परिसर में आरओ वाटर कूलर
◆ रोडवेज परिसर में लोगों को मिलेगा अब शुद्ध शीतल जल
◆ लायंस क्लब क्षितिज की सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका - गिरीश यादव राज्य मंत्री
 ◆ राज्य मंत्री गिरीश यादव ने किया लायंस क्लब क्षितिज द्वारा स्थापित आर ओ वाटर कूलर का उद्घाटन
   समाज सेवा के क्षेत्र में जनपद जौनपुर की अग्रणी संस्था लायंस क्लब क्षितिज ने संस्थाध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में रोडवेज परिसर जौनपुर में जन-सहायतार्थ एक आर.ओ. वाटर कूलर स्थापित किया। जिसका शुभ उद्घाटन मुख्यअतिथि माननीय श्री गिरीश चंद्र यादव (राज्य मंत्री खेलकूद व युवा कल्याण विभाग) व विशिष्ट अतिथि लायन डॉ. क्षितिज शर्मा (GAT लीडर लायंस क्लब इंटरनेशनल) के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
   उक्त अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा की किसी प्यासे व्यक्ति की प्यास बुझाने से जो पुण्य मिलता है वह किसी आशीर्वाद से काम नहीं होता और लायंस क्लब क्षितिज हमेशा इस प्रकार के समाज सेवा के कार्य करती रहती है। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा ही लायंस क्लब क्षितिज द्वारा लगाए गए एक आर.ओ. वाटर कूलर का उद्घाटन विगत वर्ष शीतला माता चौकिया धाम पर किया गया था। मंत्री जी ने कहा कि वह शहर के सौंदर्ययी करण के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
    विशिष्ट अतिथि लायन डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा समाज को कुछ ना कुछ हमेशा देने की कोशिश करता रहता है। और यह प्रोजेक्ट लायंस क्लब इंटरनेशनल की कम्युनिटी ग्रांट के अंतर्गत लगाया गया है जो कि लायंस क्लब के सेवा भाव को दर्शाता है।
    संस्थापक अध्यक्ष लाइन शशांक सिंह रानू ने बताया कि लायंस क्लब क्षितिज द्वारा लगाया गया यह दूसरा आर.ओ. वाटर कूलर प्लांट है जो कि आज रोडवेज परिसर में यात्रियों को शीतल स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किया गया है।
   लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह ने सभी संस्थाओं से आये पदाधिकारीयों का स्वागत किया और बताया कि रोडवेज परिसर में लगभग 500 बसों से पर प्रतिदिन 20000 यात्री आते हैं। जो कि अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर परेशान होते थे उनकी परेशानी को दूर करने के लिए हमारी संस्था के सभी सदस्यों के सुझाव से यहां पर निशुल्क शीतल पेयजल की स्थापना की गई है।
     कार्यक्रम संयोजक लायन शैलेंद्र बैंकर ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन अतुल सिंह व लायन चंद्रशेखर गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह, लायन जय कृष्ण साहू, लायन विष्णु सहाय, लायन धर्मेंद्र सेठ, सचिव अजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष दीपक साहू, डॉ विकास रस्तोगी, डॉ चंदन नाथ गुप्ता, लायन प्रदीप श्रीवास्तव, लाइन हफीज शाह, लायन संजय जयसवाल, लायन संजय गुप्ता, लायन विशाल बरनवाल, लायन रत्नेश गुप्ता, लायन देव आनंद श्रीवास्तव, लायन वैभव श्रीवास्तव, लायन देवेंद्र सिंह पिंकू, आशीष गुप्ता आशु, रविंद्र सिंह ज्योति, प्रदीप सिंह रिंकू, रवि अग्रहरि, मोतीलाल यादव, निशाकांत द्विवेदी, प्रीति गुप्ता, अर्चना सिंह, नीतू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home