बाजारवासियों ने गन्दगी को लेकर किया प्रदर्शन

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय बाजार के ग्राम पंचायत बाकराबाद के सड़क पर गंदगी व नाली जाम की समस्याओं को लेकर बाजारवासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि खड़ंजे पर इतनी गंदगी है कि हल्की सी बारिश में सड़क झील में तब्दील नजर आता है। बगल में प्राइवेट विद्यालय है जिससे इतनी बुरी बदबू आती है। बच्चों को पढ़ने में काफी दिक्कत होती है। संजय यादव व सोनू शर्मा ने कहा कि सड़क पर काफी गंदगी है। नाला साफ नहीं होता है जिससे बहुत बदबू आती है। दुकानदारी करने में दिक्कत हो रही है। अगर समस्या का समाधान नहीं होगा तो हम उच्च स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इस विषय पर खण्ड विकास अधिकारी रेनू चौधरी ने कहा कि जल्द से जल्द साफ करवाया जाएगा। इस अवसर पर राममनी चौबे, प्रवीण निषाद, रामजीत यादव, उमाशंकर मिश्रा, अमित मौर्या, पंधारी यादव, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home