पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद
खेतासराय, जौनपुर। दो भाइयों की हत्या के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने व मदद करने के क्रम में प्रजापति समाज दक्ष सेना के नेतृत्व में रविवार को कंचन प्रजापति अपने सहयोगियों के साथ पीड़ित परिवार को 50 हज़ार रुपये का चेक देकर आर्थिक मदद करते हुए आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला महासचिव आम आदमी पार्टी विनोद कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष दक्ष फाउण्डेशन जानकी प्रजापति, अक्षत राज प्रजापति, रुद्राक्ष प्रजापति, रोहित प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य टांडा जनार्दन प्रजापति, प्रदेश महासचिव दक्षसेना, अमित विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष छात्र संघ जौनपुर, राज प्रजापति, राष्ट्रीय प्रभारी जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर, बाल गोविंद प्रजापति आदि तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के विधायक रामअचल राजभर ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बधाया और घटना की निंदा करते हुये पुलिसिया लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने घटना के कुछ घण्टों के बाद मुड़भेड़ में दोषियों को गिरफ्तार कर लिया। दो बेटे की निर्मम हत्या से परिवार के जीविकोपार्जन की बड़ी समस्या है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सरकारी मदद और एक सरकारी नौकरी की मांग करेंगे। इसी क्रम में पूर्व जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों से मिलकर सान्त्वना दिया।

No comments

Post a Comment

Home