थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त को नाजायज गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार
डा0 अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बृजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर श्री शुभम तोदी के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय मय हमराह पुलिस बल द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त शाकिब कुरैशी पुत्र सफीउल्लाह उर्फ मुन्ना कुरैशी निवासी मानीकला थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को नाजायज गांजा के साथ मानीकला हाल्ट के पास से दिनांक-23.12.2023 को समय 07:35 बजे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-291/ 2023 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*आपराधिक इतिहास*
*शाकिब कुरैशी पुत्र सफीउल्लाह उर्फ मुन्ना कुरैशी* निवासी मानीकला थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
1.मु0अ0सं0-291/2023 धारा 8/20 NDPS ACT थाना खेतासराय जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-307/2020 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना खानपुर जनपद गाजीपुर।
3.मु0अ0सं0-204/2020 धारा 411,414,419,420,467,468,471 भा0द0वि0 थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी का विवरण-*
1.01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा
*गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-*
1.चन्दन कुमार राय थानाध्यक्ष थाना खेतासराय जौनपुर।
2.उ0नि0 विजय शंकर यादव थाना खेतासराय जौनपुर।
3.कां0 अंकुश कुमार सिंह, कां0 विनोद प्रजापति थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
No comments
Post a Comment