जौनपुर। डोभी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बिहद्दर गांव में बिजली विभाग द्वारा एक मुस्त समाधान योजना के तहत जल्दी आए ज्यादा छूट पाए का कैंप वसूली के लिए लगाया गया। जहां पर अचानक पहुंचे पूर्वांचल एमडी शंभू कुमार ने कैंप का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वसूली के संबंध में उचित दिशा आवश्यक निर्देश दिए।
इस वसूली के संबंध में एमडी पूर्वांचल विद्युत शंभू कुमार ने उपभोक्ताओं से यह भी अपील किया कि बिजली विभाग द्वारा दी गई एक मुस्त समाधान योजना का लाभ जल्द से जल्द लेकर बिजली कनेक्शन के विच्छेदन से बचें।
इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता बिजली बिल को समय से जमा करावे, जिससे विद्युत आपूर्ति निरंतर मिलती रहे। इस अवसर पर लगभग 40 उपभोक्ताओं से 6 लाख रुपये वसूले गए। इस अवसर पर एक्ससीएन ए.के.सिंह, एसडीओ रमेश कुमार वैश्य, जेई मनीष यादव के साथ-साथ तमाम विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment