किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य ने वृद्धा आश्रम में किया सेवा कार्य

किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य ने वृद्धा आश्रम में किया सेवा कार्य
जौनपुर। भारतीय जनता पाटी की पूर्व नेत्री और किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य अंजू पाठक ने नगर क्षेत्र में स्थित वृद्धा आश्रम में दीपावली एवं अपने पति राज नारायण पाठक और पुत्र हिमांशु पाठक की याद में अंतवासी वृद्धजनों को सामूहिक रूप से सुरुचिपूर्ण भोजन करवाया। इसके बाद उसमें रह रहे लगभग सभी वृद्धजनों ने प्रसन्न होकर अंजू पाठक सहित उनके साथ आये सभी महिला सहयोगियों को आशीष दिया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुज झा ने अपने हाथों से सभी लोगों को कम्बल एवं साड़ी दिया। इस अवसर पर विमला श्रीवास्तव, माधुरी गुप्ता, किरण मिश्रा, राखी सिंह, करुणा मौर्य, मीना वर्मा, शोभना जी, निर्मला शर्मा, संजय तिवारी, चंदन यादव के अतिरिक्त वृद्धा आश्रम के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home