जहां पढ़ाई की, वहीं सम्मान पाकर गौरवान्वित हुये एसडीएम

शाहगंज, जौनपुर। यूपीपीसीएस 2018 में चयनित शैलेंद्र मिश्र खुटहन स्थित प्राथमिक विद्यालय बीरमपुर के छात्र रहे हैं। शुक्रवार को खुटहन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बीरमपुर में सम्मान समारोह  किया गया जिसमें ऐसे छात्रों को सम्मानित किया गया जो कि इसी विद्यालय से शिक्षा दीक्षा लिए और आज विभिन्न जगहों पर अपने उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत सेवा दे रहे है। खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण यादव ने पुरातन छात्र 2019 में चयनित उपजिलाधिकारी पद पर शैलेंद्र मिश्र को माल्यार्पण करके उनको अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राम निवास शाक्य, राम आसरे तिवारी, भानु प्रताप तिवारी, प्रमोद यादव, विनोद उपाध्याय, देवी प्रसाद मिश्र, सुरेश यादव, राम प्रताप शाक्य, रजनीश सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home