jaunpurr : अस्तित्व बचाने को एकजुट हो रहे विपक्षी दल: रामचन्द्र

जौनपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी रामचंद्र मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में राजनैतिक अभिव्यक्ति का माध्यम ही मतदान है और मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम अवश्य होना चाहिए। पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में मतदाताओ के नाम साजिश के तहत काट दिए गए। सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि हम अपना एवं कटे नामो को पुनः मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराए। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए सांसद केपी सिंह ने कहा कि आगे होने वाले चुनाव में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबराए हुए विपक्षी दल अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं तो ऐसे समय में हम सभी को अपनी जिम्मेदारियां निर्वहन करते हुए हर व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज करा दें। राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करा कर पार्टी को मजबूत करें ।प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला,डॉ हरेंद्र सिंह , रमेश चंद्र मिश्र ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर जी ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी विधानसभाओं से में 16 जून से 22 जून तक मंडल से बैठक कर जिसका नाम मतदाता सूची में छूट गया है और जिनकी आयु 1 जनवरी  को 18 वर्ष पूरी कर चुके हो उनकी सूची तैयार कर लें और 23,24 ,25 जून को घर-घर जाकर मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन कर ले तथा बूथों पर बैठकर पन्ना प्रमुख बना ले तथा उन्हें एक या दो पन्ने की जिम्मेदारी दें ।संचालन जिला महामंत्री एवं जिला प्रमुख मतदाता सूची पुनरीक्षण डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने किया ।  ईश्वर देव सिंह,संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह ,राम सिंह मौर्य, डॉ नृपेंद्र सिंह,अजीत प्रजापति, किरण श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा,रामविलास पाल पूनम विश्वकर्मा ,सुनील सेठ नीरज सिंह,अभय राय,डॉ अजय सिंह,ब्रम्हदेव तिवारी,पीयूष गुप्ता, सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home