jaunpur : रोजा चरित्र सुधार का बेहतरीन प्रशिक्षण

जौनपुर। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन  के जिला कार्यालय स्थित तारापुर तकिया में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार पार्टी में जनपद से सैकडो रोजेदारो सहित अन्य धर्म व सम्प्रदाय के सामाजिक लोगो ने शिरकत कर रोजेदारों के साथ इफ्तार किया।  जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन में सभी धर्म के लोगो की शिरकत से आपसी भाईचारा बढ़ता है और हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि दूषित राजनीति के कारण समाज मे फैल चुकी दूरियों को कम करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता है जिसमे सभी धर्म के लोग शामिल हों तथा एक दूसरे के धर्म को जानने व समझने का अवसर मिले।  उन्होंने कहाकि इस्लाम आपसी भाईचारा,बराबरी तथा सभी धर्म की व एहतेराम करने का आदेश देता है जिसका उदाहरण रोजा इफ्तार जैसा आयोजन है। उन्होंने कहा कि रोजा इंसान के चरित्र सुधार का बेहतरीन प्रशिक्षण है और यह प्रशिक्षण तभी प्राप्त होगा जब रोजेदार सभी बुराइयों से दूर रहे। रोजा इफ्तार से पूर्व मौलाना समीर अहमद ने रमजान के पवित्र माह पर प्रकाश डाला तथा देश मे अम्न व चैन के लिए दुआ कराई।  मौलाना वसीम अहमद शेरवानी,मौलाना सय्यद बाकर आब्दी,व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, जावेद अजीम,डॉक्टर जाफरी,  लालज यादव आदि उपस्थित रहें।

No comments

Post a Comment

Home