jaunpur : बयान के लिए माफी मांगे उपमुख्यमंत्री

जौनपुर। लाइन बाजार स्थित हनुमान मन्दिर पर जिला संयोजक विनय सिंह की अध्यक्षता में बजरंग दल की बैठक हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा माता सीता के बारे में दिये गये बयान की घोर निंदा किया गया। विजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता ने अपनी राजनीति के लिए हिन्दू देवी देवता पर कोई भी निराधार व आपत्तिजनक टिप्पड़ी ने करें अन्यथा बजरंग दल उसके खिलाफ अभियान चलायेगा। विश्व हिन्दू के नगर कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष मिश्र ने हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए दिनेश शर्मा से माफी मांगने की मांग किया। बैठक में मनोज गुप्ता, नितिन सिंह, प्रतीक , सुधीर सिंह, सुनील शर्मा, पवन सिंह, उमेश शर्मा, उमेश, शैलेन्द्र कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home