jaunpur : कार्य बहिष्कार दूसरे दिन जारी

जौनपुर। विकास खण्ड रामनगर के परिसर में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार के दूसरे दिन गुरूवार को जारी रहा। इस अवसर पर दीपक सिंह, अरूण यादव, दिनेश राजभर, शिवशंकर मौर्य आदि वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों के तीन सूत्रीय वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग नहीं मान लेती तब तक पूर्ण कार्यमहिष्कार जारी रहेगा। इस अवसर पर चन्देश कुमार, बृजलाल, पंकज गौतम, इन्द्रजीत पाल, दीपक सरोज आदि उपस्थित रहे। प्रधान संघ के विकास कुमार, चन्द्रभान यादव, सफाई कर्मचारी संघ के रतन यादव, संजय, तकनीकि सहायक संघ के अध्यक्ष नन्द लाल मिश्रा ने कार्यबहिष्कार का समर्थन किया।

No comments

Post a Comment

Home