jaunpur : मांगे पूरी, काम पर लौटे डाककर्मी

जौनपुर ।  डाक कर्मचारी संघ द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशे लागू करने की मांग को लेकर बीते 28 मई से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार से काम काज प्रभावित हो रहा था।  कर्मचारियों के आन्दोलन को देखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इसी उपलक्ष्य में गुरूवार को ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा प्रधान डाकघर परिसर में सभा का आयोजन का खुशी का इजहार किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए अधीक्षक ने सभी को तुरन्त काम पर जाने की अपील करते हुए कहा कि सभी लम्बित कार्य को पूरा करने में लग जाय।सभा को सहायक प्रान्तीय सचिव राम उजागिर यादव ने कहा कि ऐसा सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सच्चिदानन्द मिश्र, रामकिशुन, राहुल यादव, छोटेलाल आर्य, हरिशंकर यादव, श्री प्रकाश गुप्त, आरके मिश्र, सन्तोष यादव, जैनेन्द्र यादव, राजेश सिंह, सतीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home