jaunpur: तहसीलदार का स्थानान्तरण , कार्य बाधित

जौनपुर। बदलापुर  तहसील में तहसीलदार पद खाली होने से आम जनता सहित वादकारियों को कार्यो के क्रियान्वयन करवाने हेतु घोर परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञात हो कि तहसीलदार कृष्ण राज सिंह का स्थान्तरण  जनपद फतेह पुर के लिए हो गया। किन्तु अभी तक किसी तहसीलदार के न आने से आम जनता सहित वादकारियों को मुसीबते झेलनी पड़ रही है। जनहित में उच्चाधिकारियों का ध्यान दिलाया गया है।

No comments

Post a Comment

Home