jaunpur : पिकप की चपेट मे आने से चालक की मौत

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव के पास सड़क के किनारे वाहन खड़ा करके सवारी बैठा रहे जीप चालक की तेज गति से आ रही पिकप की चपेट में आने से मौत हो गयी।  बताते हैं कि सरपतहां थाना  क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी 45 वर्षीय महेन्द्र यादव कमांडर जीप लेकर रविवार को   शाहगंज जा रहे थे । थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया मार्ग पर जीप  खड़ी करके सवारी बैठाने लगा, इतने मे सुलतानपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकप की चपेट मे आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया।  ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन फानन मे उसे उपचार हेतु शाहगंज अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव  को थाने पर लाए। पुलिस  सक्रियता दिखाते हुए पिकप को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर  पिकप चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए  पुलिस ने शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। युवक की मौत से गांव मे कोहराम मच गया । मृतक गरीब परिवार का था और जीप  चलाकर हीं अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

No comments

Post a Comment

Home