jaunpur : पर्यावरण संरक्षण से ही धरती पर जीवन सुरक्षित

जौनपुर। लायन्स क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर स्थान शाही किला जौनपुर से पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण हेतु जागरूकता रैली सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा रीजन चेयरमैन के नेतृत्व में निकली । रैली को डा0 क्षितिज शर्मा वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।  रैली नगर का भ्रमण करती हुई ताड़तला   के सभागार मे संगोष्ठी के रूप में परिवर्तित हुई। रैली में सदस्यो ने सहभागिता किया। संगोष्ठी मे लायन्स क्लब अध्यक्ष राम कुमार साहू ने  कहा कि अपने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हमे सबसे पहले अपनी मुख्य जरूरत जल को प्रदूषण से बचाना होगा तथा पेड़ो की रक्षा करना होगाद्य डा क्षितिज शर्मा ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण गम्भीर समस्या है जो हमारे द्वारा की गई छोटी छोटी बिना सोचे समझे की जाने वाली हरकतो की वजह से पर्यावरण प्रदूषण का कारण हो जाती हैं, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण की सुन्दरता को सुरक्षित रखे। आगे डा0 क्षितिज ने कहा कि वृक्ष मनुष्य परिवार के अंग है, वे हमे प्राण वायु प्रदान करके जीवित रखते हैंद्य वे हमारे लिए बहुत उपयोगी है अतरू हमे अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएद्य सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के अन्तर्गत वनस्पति, प्राणियो और मानव जाति सहित सभी सजीवो अर्थात वायु, जल, भूमि, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, प्रकृति सभी का संरक्षण जरूरी है जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहेद्य पर्यावरण के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है, अन्यथा मंगल ग्रह आदि ग्रहो की तरह धरती का जीवन चक्र भी एक दिन समाप्त हो जायेगाद्य जोन चेयरमैन पवन जायसवाल ने कहा कि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का विषय प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना है,  इसलिए हम सभी को जागरूक होना होगा कि हम प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाली क्षति को रोके।                         नीलू सेठ , अरविन्द बैंकर ने किया, महेन्द्र नाथ सेठ, , ज्ञान सिंह, अरूण त्रिपाठी, डा0 मदन मोहन वर्मा, नीरज शाह, शत्रुधन मौर्य, संतोष साहू बच्चा, रिशी साहू, सुरेश चन्द्र गुप्ता, विजय मौर्य, अशोक मौय आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home