jaunpur : टूटी पाइप से हजारों लीटर पानी बर्बाद

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सरकोनी विकास खंड के हौज गाँव के बाबा बाजार में जफराबाद मार्ग पर बालू से लदी ट्रक गिर जाने से जल निगम की पाइप टूट गई जिससे क्षेत्र में जल निगम से आने वाली पानी रोजाना सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रही है । इस समय   गरमी के महिनो में लोग पानी के लिए भटकते व तरसते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हौज के गाँव में हजारों लीटर पानी रोजाना सड़कों पर बर्बाद हो रहा है । क्षेत्रिय लोगों का कहना है कि इसकी सूचना कई बार कर्मचारियों से लेकर जल निगम के अधिकारीयो को दी गई लेकिन कोई नहीं सुनता । ज्ञात हो कि जहां पर जल निगम की पाइप टूट गई है वहां से जल निगम की पेयजल आपूर्ति की टंकी महज 300 सौ मीटर की दूरी पर है ऐसे में जल निगम की कर्मचारियों की लापरवाही से क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है।

No comments

Post a Comment

Home