jaunpur : संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर कस्बे  के साहबगंज मुहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गयी । बताते है कि नगर के साहबगंज मुहल्ला निवासी विनोद कुमार सरोज की 24 वर्षीया पत्नी हेमा रोज की तरह शनिवार की रात खाना खा कर सोने चली गयी । रविवार को प्रातः जब नही उठी तो परिजन उसे उठाने गए तो देखा कि हेमा बिस्तर पर अचेत पड़ी थी । परिजन तत्काल हेमा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चायें हो रही है।

No comments

Post a Comment

Home