jaunpur : 30 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

जौनपुर।  राज्य ललित कला अकादमी के तत्वावधान में कला प्रेमी बच्चों को चित्रकला का प्रशिक्षण रविवार से प्राथमिक विद्यालय माधव पट्टी कजंगाव में आयोजन 30 दिवसीय प्रारंभ किया गया। इस कार्यशाला में बच्चों की संख्या 20 रही, उम्मीद जताया गया कि अभी और बच्चों की संख्या बढ़ेगी। कार्यशाला का शुभारंभ डा0 राजेश कुमार पाण्डेय, डा0 दल सिंगार प्रजापति एवं विद्यालय के प्रधानार्य रमेश चन्द यादव ने किया। कार्यशाला में कला के महत्व के बारे में बताया कि आज के समय में कला की आवश्यकता है और आगे चलकर छात्र व छात्राओं का इससे अच्छा कैरियर बन सकता है। राज्य ललित कला अकादमी ग्रीष्म कालीन चित्रकला कार्यशाला चलाकर आर्ट लबर ढूढ रहा है। कार्यशाला में अलग अलग तरह की पेटिंग, मूर्तिकला, क्राफट डाइंग, मेहदी लगाना सिखाया जायेगा। इस कार्यशाला में भाग लेने वालों छात्र छात्र छात्राओं में  उदित कुमार, अंकित कुमार, अनुज, श्रीदेवी, शिवशंकर प्रजापति, विकास, प्रिन्स प्रजापति, अनुभव कुमार, अमन कुमार, सुप्रिया, सरिता, सन्दीप कन्नौजिया आदि बच्चे उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home