कोतवाली पुलिस ने दर्जन भर जुआरियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के पालिटेक्निक चौराहे के पास स्थित एक घर में छापा मारकर दर्जन भर जुआरियों को पकड़कर चालान न्यायालय भेज दिया। जुआरियों के खिलाफ लिखित तहरीर अमरजीत चौहान पुत्र रामनाथ चौहान निवासी पिपरीडीह थाना सरायलखंसी जनपद मऊ ने दी जिस पर पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के तहत धारा 13 का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। शहर कोतवाल केके मिश्र के अनुसार पकड़े गये जुआरियों में संजय सिंह निवासी अहमदपुर थाना जफराबाद, संत लाल गुप्ता निवासी शकरमण्डी थाना शहर कोतवाली, मिथिलेश सिंह निवासी महरूपुर थाना जफराबाद, हिम्मत सिंह निवासी कलीचाबाद थाना शहर कोतवाली, विनोद गुप्ता निवासी नईगंज थाना शहर कोतवाली, सोचन लाल निवासी राजेपुर थाना जफराबाद, बबलू निवासी माधो पट्टी थाना जफराबाद, संजय सोनी निवासी शकरमण्डी थाना शहर कोतवाली, दीपचन्द उर्फ सागर निवासी नईगंज थाना शहर कोतवाली, विरेन्द्र कुमार निवासी शकरमण्डी थाना शहर कोतवाली, धर्मेन्द्र कुमार निवासी शकरमण्डी थाना शहर कोतवाली, सुरेश सोनकर निवासी नईगंज थाना शहर कोतवाली हैं। उन्होंने बताया कि मौके से ताश के पत्ते, 1 लाख 55 हजार 250 रूपये, फड़ के 4540 रूपये, 14 मोबाइल बरामद हुआ है। कोतवाल श्री मिश्र ने बताया कि मौके से साहब नामक एक व्यक्ति फरार हो गया है जो पकड़े गये जुआरियों के अनुसार बाजी लगवाने का काम करता है। जुआरियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सरायपोख्ता अमरजीत चौहान, चौकी प्रभारी भण्डारी रामजनम यादव, चौकी प्रभारी शकरमण्डी सगीर अहमद, आरक्षी प्रवेश दुबे, मनोज यादव, हसमत अली, हरिकेश भाष्कर आदि शामिल हैं।

No comments

Post a Comment

Home