लखनऊ।
बलात्कार की घटनाओं से प्रेरित भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर रवि किशन प्रोडक्शन के तले बनी फिल्म “सनकी दरोगा” का टीजर आज राजधानी के नामी होटल में लॉन्च किया गया।यूपी कैबिनेट में मंत्री स्वाति सिंह,डीजीपी ओपी सिंह और 1090 एडीजी अंजू गुप्ता ने इसे लॉन्च किया।
इस दौरान DIG प्रवीण कुमार सिंह,एसएसपी दीपक कुमार,अजय कुमार मिश्र (पुलिस अधीक्षक 1090) पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती नगर हरेन्द्र कुमार सहित रवि किशन और अंजना सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
टीजर देखने के बाद स्वाति सिंह ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि सब्जेक्ट काफी अच्छा है,इस फिल्म से लोगों को अच्छी सीख मिलेगी।बता दें कि फिल्म का लेखन खुद रवि किशन ने किया है।एक्टर के साथ इस फिल्म में अंजना सिंह,बताशा चाचा, मनोज सिंह टाइगर,पप्पू यादव, पिंकुल जीत,पूनम मिश्र,आरती निगम आदि जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
No comments
Post a Comment