स्वयंसेविकाओं ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों की स्वयंसेविकाएं कार्यक्रम अधिकारी डा. राजश्री सिंह, डा. शालिनी सिंह व डा. पूनम सिंह के संयुक्त नेतृत्व में रैली निकालीं। यह रैली विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गयी जिसको महाविद्यालय की प्राचार्य डा. वन्दना सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर विद्यालय परिसर से रवाना गया। महाविद्यालय से निकली रैली नगर भ्रमण करते हुये शिवापार गांव पहुंचीं जहां पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिये पौधरोपण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। रैली में शामिल स्वयंसेविकाओं ने सूखी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार सहित अन्य नारों को बुलन्द करते हुये लोगों को जागरूक किया। रैली में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डा. मधुलिका सिंह व अनूप सिंह का विशेष सहयोग रहा।

No comments

Post a Comment

Home