छठवें दिन जारी रही सचिवों की हड़ताल

जौनपुर ।  विकास खण्ड रामनगर में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले ग्राम पंचायत सचिवों का कार्यबहिष्कार छठवें दिन सोमवार को जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्ण कार्यबहिष्कार से ब्लाक स्तरीय सारी योजनायें ठप पड़ गयी है। जब तक ग्राम पंचायत सचिवों की तीन सूत्रीय मांगे मान नहीं ली जाती कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। दीपक सिंह ने कहा कि होसले किसी हकीम से कम नहीं होते हर तकलीफ में ताकत की दवा देते हैं। सभा को इन्द्रजीत पाल, दिनेश राजभर, श्रीमती विष्णु प्रिया सिंह, पंकज गौतम, शैलेन्द्र सिंह ने सम्बोधित किया। अश्वनी पटेल, चन्द्रेश कुमार, आशीष कुमार, बृजलाल, दीपक सरोज, अरूण यादव, शिवशंकर मौर्य, कैलाश नाथ पटेल, छत्रधारी , लल्लूराम आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home