शौचालय निर्माण में यूपी देश में प्रथम-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

सज्जाद बाक़र
लखनऊ-नीति आयोग की बैठक में सीएम योगी शामिल हुए।इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में एक नया युग आरम्भ हुआ है।सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा हम सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं।साफ नियत सही विकास का संकल्प 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है।20 नए कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित हो रहे हैं।100 कृषि कल्याण केंद्र स्थापित हो रहे हैं। 2.33 करोड़ किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड देंगे।दुग्ध उत्पादन में यूपी प्रथम स्थान पर है।सरयू नहर परियोजना दिसंबर 2019 तक पूरी हो जाएगी।आयुष्मान भारत योजना महत्वपूर्ण पहल है।गोरखपुर एम्स का निर्माण शुरू हो गया है।शबरी संकल्प योजना लागू की जा रही है।शौचालय निर्माण में यूपी देश में प्रथम है।जेवर में हवाई अड्डे की स्थापना हो रही है।

No comments

Post a Comment

Home