राज्यमंत्री गिरीश व अम्बुजानन्द ने बच्चों को किया सम्मानित

जौनपुर। जनपद के जमालपुर क्षेत्र में संचालित कैरियर कोचिंग क्लासेज एवं सहोदरा शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव रहे। इस मौके पर शिव सेवा संस्थानम् के संस्थापक/निर्वाहक स्वामी अम्बुजानन्द जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों ने समस्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसी क्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

No comments

Post a Comment

Home