सपा नेता दानिश खान के आवास पर इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

जौनपुर। रमजान के आखिरी अशरे में इफ्तार के आयोजन का दौर तेज हो गया है। जिले भर में सामाजिक, राजनीतिक व व्यवसायिक वर्ग के लोग रोजेदारों को रोजा खोलवा रहे हैं। सभी धर्म के लोग एक साथ कतारबद्ध होकर आपसी भाईचारे का भी पैगाम दे रहे हैं। इसी क्रम में नगर के नवाब साहब के अहाते में स्थित सपा नेता मोहम्मद दानिश खान के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक साथ खजूर से रोजा खोला। साथ ही मगरिब की नमाज के बाद देश की तरक्की व शान्ति के लिये दुआ की। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक दानिश खान ने कहा कि इफ्तार पार्टी से आपसी प्रेम बढ़ता है। सभी धर्म के लोग एक साथ बैठकर भाईचारे का पैगाम देते हैं। गरीब व अमीर भी बिना भेदभाव के एक-दूसरे के साथ रोजा खोलते हैं। इस माह में की गयी नेकियों का 70 गुना सवाब अल्लाह जरूर देता है। इसी क्रम में माजिद खान, इस्माइल, मोहम्मद जफर सहित अन्य लोगों ने कहा कि रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत ही सवाब का काम है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

No comments

Post a Comment

Home